Weather Update: पंजाब और हरियाणा में गर्मी की दस्तक, रात के तापमान में बढ़ोतरी, आज बारिश की संभावना – चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा मौसम अपडेट और पूर्वानुमान


हरियाणा-पंजाब में मौसम।

हरियाणा-पंजाब में मौसम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। सुबह और रात के तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर पंजाब और हरियाणा के कई शहरों का न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। हालांकि मंगलवार को दोनों राज्यों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब में गुरु के शहर अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.4 और अंबाला का 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। पटियाला का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है, जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.4, 13.7 और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Comment