
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एलजी और अन्य
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। युवाओं के जत्थों ने त्योहार मनाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को शहर में दो स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। अग्रवाल सभा की ओर से शाम 7 बजे प्रतापगढ़ चौक, कनक मंडी जम्मू व लास्ट मोड़ गांधीनगर पार्क में होलिका दहन किया जाएगा।
इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। रंगों के इस त्योहार को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने होली के पावन अवसर पर राज्य की जनता को बधाई दी है.
उपराज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। होली हमें अस्तित्व की भव्यता और उसके विभिन्न रंगों में आनन्दित होने के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि हर किसी के जीवन में खुशियां और रंग आना चाहिए। यह भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए। सलाहकार राजीव राय भटनागर ने भी लोगों को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि होली अपने सभी जीवंत रंगों में प्रकृति की महिमा का आनंद लेने का अवसर है। यह पर्व देश की एकता, समरसता और सांस्कृतिक विविधता की भावना का प्रतीक है।