महाराष्ट्र: महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार का बड़ा तोहफा, बस यात्रा में 50% की छूट, आज से सुविधा लागू


महिलाओं के लिए बस रियायत

महिलाओं के लिए बस रियायत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी एमएसआरटीसी की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। सरकार ने आज से ही यह सुविधा लागू कर दी है। इस सुविधा के तहत महाराष्ट्र की महिलाएं राज्य में कहीं भी बस से यात्रा कर सकेंगी। वहां उन्हें उस तय यात्रा के किराए में 50 फीसदी की राहत मिलेगी।

परिवहन निगम के अनुसार महिलाओं को यह लाभ देने के लिए राज्य सरकार एमएसआरटीसी को रियायत राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। आपको बता दें कि इस साल 9 मार्च को राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया था. जिसमें उन्होंने सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी। इसी के आधार पर 17 मार्च से सभी महिलाएं बसों में 50 फीसदी रियायत पर यात्रा कर सकेंगी.

रोजाना 50 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 15 हजार से ज्यादा सरकारी बसें हैं। इसमें रोजाना 50 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। निगम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब MSRTC विभिन्न सामाजिक समूहों को टिकट पर 33% से 100% तक की छूट प्रदान करता है।





Source link

Leave a Comment