
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवादा में 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या हुई है। आरोप है कि हैवानों ने सबसे पहले रेप किया। उसके बाद जब उसने शिकायत की तो उससे शादी का झांसा देकर रोक लिया। करीब साल भर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई। उसने लड़के से शादी की बात कही। लड़के ने मना कर दिया। इसके बाद लड़की इसकी शिकायत अपने घर पहुंच गई। लड़का और परिवार वाले गर्भपात की बात करने लगे लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इतने में लड़के और उसके परिवार वालों ने मिलकर लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़कर उसे जला दिया।
लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया
इसी बीच लड़की के पिता अपनी बेटी को ढूंढते हुए एक लड़के के घर पहुंचे। देखा कि उनकी बेटी की लाश बुरी तरह जख्मी हुई थी। पिता आननफानन में पावापुरी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लड़की के पिता को हत्यारों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लड़की का दाह संस्कार कर दिया गया। यह घटना नवादा के रजौली थाना इलाके में 13 मार्च की है।
सोनू कुमार सहित 4 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई
घटना के बाद हत्यारों ने लड़की पक्ष को धमकी दी कि इस मामले को किसी के पास उजागर किया गया तो पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। ठीक 4 दिन बाद यानी शुक्रवार को लड़की के पिता गांव वालों की मदद से पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने गांव के रूप में सिंह के बेटे सोनू कुमार समेत 4 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मृत लड़की के पिता ने कहा कि हत्यारे गांव के दबंग हैं। इस निर्मम हत्या के बाद हम लोग लचर हो रहे हैं लेकिन अब हर हाल में बेटी को न्याय मिलना है। सेंचुरी सोनू कुमार ने मेरी बेटी का रेप किया। फिर शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट कर दिया। शादी की बात पर उसकी जिंदा जलाकर शादी कर ली। पुलिस इस मामले को ग्रेब्रेट से ले और गिरफ्तारी की गिरफ्तारी करे।
पुलिस अपराध की बात से इनकार कर रही है
इस मामले में नवादा पुलिस का कहना है कि रजौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि 13 मार्च को उसकी एक बेटी के एक लड़के के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उस लड़के और उनके परिजनों द्वारा मिलकर उनके पुत्रों को जलाकर मार दिया जाता है। पुलिस अपराध की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। इसमें लड़की प्रेग्नेंट हो गई। रजौली थानेदार द्वारा प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।