
तन्मय अपनी मां के साथ
फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
अमृतसर के तन्मय नारंग ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दो साल के तन्मय अब तक 195 देशों के झंडे पहचान सकते हैं। सितंबर 2022 में जब तन्मय एक साल आठ महीने के थे, तब उनकी एंट्री वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजी गई थी। इसके बाद नियम पुस्तिका परिवार को भेजी गई। जिसके आधार पर तन्मय की पूरी घटना दर्ज की गई। सभी साक्ष्य नियम पुस्तिका के अनुसार भेजे गए थे। करीब 4 महीने बाद उनका सर्टिफिकेट, मेडल, कैटलॉग और गिफ्ट परिवार को मिला है।
नया रिकॉर्ड धारक तन्मय रंजीत एवेन्यू, अमृतसर का रहने वाला है। तन्मय की मां हिना नारंग ने बताया कि जब उनका बेटा 1 साल 4 महीने का था तो उसे माइंड डेवलपमेंट गेम्स दिए गए। उसमें फ्लैग कार्ड थे, जिसकी ओर वह काफी आकर्षित था। घरवालों के साथ बैठकर तन्मय हमेशा कार्ड हाथ में लिए रहता था। उनके साथ खेलते थे और उन्हें गहराई से देखते थे। परिवार को कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग मिला है।
हिना ने बताया कि वे तन्मय को वैक्सीनेशन के लिए डॉक्टर के पास ले गई थीं। इस बीच जब डॉक्टर को पता चला कि तन्मय 195 देशों के झंडों की पहचान कर सकता है, तो उन्होंने विभिन्न विश्व रिकॉर्डों में अपना नाम भेजने का सुझाव दिया। सितंबर 2022 को अपने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एंट्री भेजी।
हिना ने ये भी बताया कि अब तन्मय 100 देशों की करेंसी, दुनिया के अजूबे और मशहूर लोगों के चेहरे पहचान लेते हैं. वह फूलों की किस्मों, सात महाद्वीपों आदि के नाम भी सीख रहा है। तन्मय 2 साल की उम्र में 5-6 साल के बच्चे का ज्ञान प्राप्त कर रहा है।